एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज पटना आएंगी. बीजेपी प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान सुबह करीब 10 बजे बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। एयरपोर्ट पर बिहार एनडीए के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल उनका स्वागत करेंगे. पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग भी जा सकतीं हैं. इसके बाद पटना के गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या में कार्यक्रम है. यहां वे एनडीए के सभी सांसदों और विधायकों से मिलेंगी. यहीं दोपहर का खाना होगा. कहा जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से भी मिल सकती हैं.
