भारत सरकार के केंद्रीय वित्त विभाग के संयुक्त सचिव मनोज कुमार व केंद्रीय भूमि जलबोर्ड जल शक्ति मंत्रालय के वैज्ञानिक डा. सोमन के नेतृत्व में केन्द्रीय अधिकारियों की टीम ने सोमवार को सर्वोत्तम ग्राम पंचायत हरपुर बोचहा का जायजा लिया। केन्द्रीय टीम ने भारत सरकार के जल शक्ति अभियान (जल जीवन हरियाली) के तहत पंचायत में जल संरक्षण, जल संचय हेतु बनाए गए दर्जनों तालाब, पोखर, नहर- आहर, सोखता सहित पंचायत में लगाएं गए पौधारोपण आदि कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर केन्द्रीय अधिकारियों ने मुखिया प्रेमशंकर सिंह से योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय वित्त विभाग के संयुक्त सचिव मनोज कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हरपुर बोचहा पंचायत ने जनउपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतार कर विकास का आयाम स्थापित कर देश के अन्य पंचायतों के लिए नजीर पेश किया है। इस तरह का काम सभी पंचायत करें तो देश का पुराना गौरव हासिल कर सकता हैं। जल शक्ति अभियान के वैज्ञानिक डा. सोनम ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पानी को बचाने के लिए हमलोंगो को आगे आने की आवश्यकता है। जिस तरह बच्चों के लिए दूध का महत्व है उसी तरह मानव जीवन में पानी का महत्व हैं। हम सभी मिलकर उसके बर्बादी को बचाये। इससे पहले मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने आगत पदाधिकारियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहीं अधिकारियों ने प्रेमविहार मनरेगा पार्क में पौधारोपण भी किया। मौके पर मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता अवध कुमार सिंह, पीओ संजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
