जिला परिषद के जिला पंचायत संसाधन केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष खुशबु कुमारी, उपाध्यक्ष अंजना कुमारी, अपर समाहर्ता विनय कुमार राय तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सभी पार्षदों को उनके कार्य की जानकारी देते हुए उसे बेहतर तरीके से निर्वहन की जानकारी दी गई। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके कर्तव्य व अधिकार की जानकारी मिली। इसके अलावा प्रमुख, उप प्रमुख एवं पंचायत समिति की शक्तियां, कार्य एवं दायित्व के बारे में जानकारी दी गई। उनके बीच मार्गदर्शन पुस्तिका का भी वितरण किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
