भारत सरकार के “ वोकल फॉर लोकल ” विजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने एक स्टेशन एक उत्पाद योजना प्रारंभ किया है|इस योजना हेतु समस्तीपुर मंडल के 102 स्टेशनों पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद प्रदर्शित/विक्रय किये जाने हेतु नामित किया गया है| इक्छुक कारीगर/बुनकर/शिल्पकार/स्थानीय प्रोसेस्ड/सेमी प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादक विक्रेता अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन प्रसाशन को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं | उत्पाद की जानकारी हेतु नजदीकी स्टेशन मेनेजर/मास्टर से संपर्क किया जा सकता है अथवा दूरभाष संख्या 8102918776 पर संपर्क कर सकते हैं| चयनित स्थानीय उत्पादकों एवं शिल्पकारों को रेलवे प्लेटफार्म पर मात्र रुपया 1000/- की पंजीयन शुल्क की भुगतान पर 15 दिनों के लिए एक स्टॉल/कियोस्क मुहैया कराया जायेगा जहाँ वे अपना उत्पाद प्रदर्शित/विक्रय कर पायेंगे | एक आवंटित स्टाल पर अधिकतम 02 सेल्समेन रखने की इजाजत होगी। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।