समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बस्ती के डाक बंगला परिसर में रविवार को प्रखंड मुखिया संघ के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें क्षेत्र के नवनिर्वाचित मुखिया सम्मिलित हुए इस अवसर पर मुखिया संघ के द्वारा निर्णय लेते हुए कहा गया कि प्रशासनिक स्तर पर एकल पद के उम्मीदवार मुखिया की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके खिलाफ हम लोग आवाज उठाएंगे । बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजू कुमारी राय ने किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुखिया को सरकार द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रशासनिक हनन किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।