डॉ मीरा सिंह को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। वे वर्तमान में विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान कॉलेज की डीन थीं। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6.16 में इस संबंध में विश्वविद्यालय में आदेश प्राप्त हुआ।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें। उसके बाद निवर्तमान कुलपति डॉ. आरसी श्रीवास्तव ने करीब आधे घंटे में नए कुलपति को प्रभार सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार नई कुलपति डॉ.मीरा सिंह पहली महिला है। जिन्होंने पूसा कृषि विश्वविद्यालय बतौर कुलपति पद संभाला है।
