बचपन बचाओ आंदोलन के मार्गदर्शन में चेतना सामाजिक संस्था के तत्वावधान में ईडेन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल सुरक्षा पर हिताधारकों का कार्यशाला आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में बचपन बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय निदेशक संपूर्णा बहेरा एवं राज्य संयोजक मो.मोख्तारूल हक ने भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संपूर्णा बहेरा ने कहा की हमें टीम वर्क के रूप में कार्य करना होगा तभी हम बच्चो को उसका हक दिला सकते हैं,उनका बचपना सुरक्षित व संरक्षित कर सकते हैं।कोरोना काल से उत्पन्न आर्थिक विसंगतियों के फलस्वरूप बच्चों के अधिक असुरक्षित होने की संभावना है। इसके लिए हमें अधिक सचेत व जबाबदेह बनने की आवश्यकता है। इस अवसर पर चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक कमिटी गठित की गई जो बाल संरक्षण पर कार्य करेगी। टीम के सभी पदाधिकारियों को अलग अलग कार्यभार दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो.मोख्तारूल ने कहा की बाल शोषण ,बाल हिंसा,बाल मजदूरी ,बाल व्यापार को रोकने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को बढ़ चढ़कर भाग लेना होगा।मौके पर स्वयं सेवी संस्था संघ के राज्य सचिव संजय कुमार बबलू,आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा,रोटरी क्लब समस्तीपुर के प्रेसिडेंट केशव किशोर प्रसाद,उत्तम वाटिका के सचिव मो.तौफीक आलम, एलिट सोसायटी के संस्थापक जितेंद्र कुमार,हंस ज्योति सेवा संस्थान के सचिव राकेश कुमार कर्ण ओसेफा के निदेशक देव कुमार,कपि शिव शिक्षा सेवा श्रम के सचिव हरिवंश कुमार, सत्यजीत फाउंडेशन के सचिव विजय कुमार सुमन,एक्शन एड की समन्वयक सुष्मा कुमारी ने भाग लिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।