समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर रेल पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी में 20 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। वहीं रेल पुलिस के द्वारा बताया गया कि एक शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार शराब कारोबारी के बारे में बताते हुए जीआरपी पुलिस ने बताया कि इच्छापुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। आग्रह पर कार्रवाई हेतु गिरफ्तार शराब कारोबारी को पुलिस ने जीआरपी बछवारा भेज दिया है।
