पटोरी एसडीओ मो.जफर आलम ने बताया कि नगर परिषद, शाहपुर पटोरी के 26 वार्डों के मतदाताओं के लिए मतदाता सूची विखंडन पूरा कर लिया गया है। विधानसभा चुनाव में उपयोग की गई मतदाता सूची को आधार मानकर यह विखंडन किया गया है, ताकि वार्ड वार मतदाताओं की सूची तैयार हो सके। एसडीओ ने बताया कि अगले दो दिनों में मतदाता सूची का डेटाबेस कंप्यूटरीकृत किए जाने का कार्य शुरू हो जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।