पटोरी में अपराधी ने अधेर को मारी गोली हुई मौत फोटो-अधेर की मौत पर बिलखते परिजन प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना अंतर्गत उत्तरी धमौन पंचायत के सिंधिया व खेमा चौरी इलाका में जेसीबी से मिट्टी कटवा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधी ने गोलियों से भून दिया घायल अवस्था में एक व्यक्ति को इलाज हेतु ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक अघेर की पहचान उत्तरी घमौन निवासी कामेश्वर राय के 50 वर्षीय पुत्र उदय शंकर राय के रूप में की गई है। हत्या के उपरांत मृतक के परिजनों ने अपने समर्थकों के साथ पटोरी शहर के मुख्य सड़क को कई जगहों पर जाम कर दिया एवं अपराधियों को पकड़ने हेतु पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया । अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम के नेतृत्व में स्थानीय थाने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, के साथ अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका तदुपरांत परिजनों को समझा-बुझाकर अग्रेतर कार्रवाई हेतु शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया।
