नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंधता प्राप्त बिथान प्रखंड के पुसहो पंचायत के स्वामी विवेकानंद युवा मंडल क्लब पुसहो के द्वारा विश्व साइकिल दिवस के शुभ अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया !इस रैली की शुरुआत दशरथ चौक बिथान से पुसहो होते हुए ! सकरोहिया चौक पर समापन किया गया इस रैली के तहत लोगों को जागरूक भी किया गया कि आप लोग अपने शरीर को फिटनेस रखने के लिए साइकिल वाहन का इस्तेमाल जरूर करें !और अपने शरीर को फिटनेस बनाए रखें!इस कार्यक्रम का आयोजन बिथान प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजन कुमार के द्वारा किया गया! मौके पर उपस्थित इस क्लब के सक्रिय सदस्य मनीष कुमार गौतम कुमार अंकित कुमार मनीष कुमार रितेश कुमार गौरव कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
