बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के द्वारा समस्तीपुर जिला के आदर्श मध्य विद्यालय नंदनी मोहिउद्दीननगर में गतिविधि आधारित अधिगम के फिल्मांकन का दो दिवसीय कार्य स्टेट रिसोर्स पर्सन प्रवीण चन्द्रा के नेतृत्व में आज संपन्न हुआ।इसमें प्रधानाध्यपक मुकेश कुमार के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम की सदस्य सुस्मिता कुमारी,स्मृति कुमारी,सुप्रिया कुमारी,पूनम कुमारी एवम राजेश कुमार ने गतिविधि आधारित अधिगम एवं आनन्ददायी शिक्षण विधि के माध्यम से बच्चों को विद्या प्रवेश के लिए तैयार करने हेतु फिल्मांकन व रेकार्डिंग में सहयोग किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
