प्रखण्ड के गरीबों का बड़ी संख्या में राशनकार्ड रद्द करने समेत जिले में करीब ढ़ाई लाख राशनकार्ड रद्द किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर अनुश्रवण की बैठक कर पात्र- अपात्र राशनकार्ड को चिंहित किया जाना चाहिए. इस मांग को लेकर भाकपा माले ने शनिवार से जन अभियान शुरू किया है. इसे बारिकी से जांच- पड़ताल कर रद्द राशनकार्ड पुनः बहाल करने एवं बगैर जांच के राशनकार्ड रद्द करने पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाकपा माले के बैनर तले 1 जून से अंचल- प्रखण्ड पर घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने की अपील राशनकार्ड धारियों से की है.
