विश्व माहवारी दिवस के अवसर पर लोक समिति व रेड क्लिफ लैब के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में मासिक उत्सव का आयोजन किया गया। सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं ने माहवारी पर जागरूकता रैली निकाली। गाँव के अम्बेडकर पार्क से निकली रैली गांव की अलग अलग बस्तियों में गयी। रैली में शामिल महिलाएं व लड़कियां 'माहवारी पर चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो।' 'मां बनने पर गर्व है फिर माहवारी पर क्यों शर्म है।' 'पीरियड का खून नहीं तुम्हारी सोच गंदी है।' जैसे नारे लगा रही थीं। सभी के हाथों में पोस्टर भी थे जिन पर माहवारी स्वच्छता पर स्लोगन लिखे थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।