बिहार के कम्युनिष्ट आंदोलन के प्रखर नेता कामरेड रामदेव वर्मा नही रहे। बीती रात पटना में उनका निधन हो गया । कई टर्म विधायक रहने के बावजूद वे जमीनी स्तर पर कम्युनिस्ट आंदोलन को मजबूत बनाने में लगे रहे । अस्वस्थ रहने के बावजूद वे तकरीबन 2 साल पहले भाकपा माले की सदस्यता ली । हाल में सम्पन्न पार्टी के गया सम्मेलन से वे पार्टी की राज्य कमिटी के विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए।कैंसर से जूझते हुए भी उन्होंने पार्टी काम को आगे बढ़ाने का मिसाल कायम किया है । आज वर्मा जी का पार्थिव शरीर समस्तीपुर जिला कार्यालय पर लाया जाएगा. यहाँ से विभूतिपुर स्थित उनके गाँव पतैलिया में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।