प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा दक्षिणी धामौन में,डॉ रामानंद राय कॉमरेड चौक के नजदीक रविवार को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया का सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें दर्जनों किसानों, नौजवान एवं मजदूर वर्ग के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। मौके पर कॉमरेड योगेंद्र प्रसाद राय की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें नवगठित शाखा धमौन का सम्मेलन 29 मई को करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया मौके पर दक्षिणी धमौन के पूर्व मुखिया रंजय राय, पवन कुमार, इंद्रदेव पासवान, देवेंद्र राय, राजीव कुमार ,अविनाश कुमार, राजेश कुमार, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशनए के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, बैठक के पर्यवेक्षक सीपीआई नेता दीपक कुमार धीरज मौजूद रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
