भाकपा-माले जिला स्थाई समिति की बैठक शनिवार को मालगोदाम चौक स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। अध्यक्षता भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने की। बैठक में पार्टी के जिला व सभी प्रखंडों के सम्मेलन की तैयारी, खेग्रामस, भाकपा-माले व अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता अभियान, पार्टी पत्रिका "लोकयुद्ध" के पाठकों की संख्या बढ़ाने आदि पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्थाई समिति के सदस्य अमित कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, जीवछ पासवान, मिथिलेश कुमार व आमंत्रित सदस्य उपेन्द्र राय, प्रमिला देवी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
