नगर निगम गठन काल से ही सफाई एवं कूड़ा उठाव से बंचित विवेक-विहार मुहल्ला में नगर निगम प्रशासन एवं माले नेताओं के बीच छीड़ी संघर्ष पर शुक्रवार को मुहल्ले में सफाई एवं कूड़ा उठाव शुरू होते ही विराम लग गया. विदित हो कि नगर निगम बनने के बाद आज तक मुहल्ले में सफाई एवं कूड़ा उठाव कर्मी आते ही नहीं थे. इससे आक्रोशित मुहल्लावासियों ने भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन को इसकी लिखित शिकायत की थी. बाबजूद कारबाई नहीं होते देख माले नेताओं ने 7 मई को नगर निगम कार्यालय घेराव की घोषणा कर रखा था. इस आंदोलन के मद्देनजर नगर निगम के वरीय अधिकारियों के पहल पर सुपरवाइजर आकाश कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार ने अन्य सफाई एवं कूड़ा उठाव कर्मी के साथ मुहल्ला में पहुंचकर कार्य शुरु कराकर आंदोलन स्थगित करने का आग्रह किया. इस संबंध में माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुपरवाइजर आकाश कुमार मुहल्लावासी प्रवीण कुमार, अरूण कुमार, उमेश कुमार, ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह, विश्वनाथ रामराम, सेवानिवृत्त फौजी रामबली सिंह के साथ समझौता वार्ता के बाद सफाई एवं कूड़ा उठाव से बंचित सभी मुहल्ले में सफाई एवं कूड़ा उठाव की गारंटी करने के बाद आंदोलन तत्काल स्थगित करने की घोषणा की गई। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।