नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर अमरसिंह स्थान के पास मजदूर दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. मौके पर संघर्ष के दौरान शहीद मजदूरों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया. तत्पश्चात वयोवृद्ध कामरेड बासुदेव राय ने झंडोत्तोलन किया. शहीदवेदी पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मजदूर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. शंकर सिंह, जयनारायण सहनी, राजदेव प्रसाद सिंह, कुशो सहनी, देवन सहनी, माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह समेत दर्जनों मजदूर उपस्थित थे.
