समस्तीपुर।मंडल कारा समस्तीपुर के बापू सभागार में रेडक्लिफ लैब्स एवं आशा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में " स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं हाइजीन कार्यशाला सह कीट वितरण "कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन अधीक्षक ज्ञानिता गौरव,आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा,रेडक्लिफ लैब्स के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री चंदन मिश्रा एनजीओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू एवं रोटरी क्लब समस्तीपुर के अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्लिफ लैब्स के दिल्ली प्रोजेक्ट मैनेजर श्री चंदन मिश्रा ने भाग लिया।अध्यक्षता अधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने किया।मंच संचालन संजय कुमार बबलू ने किया। उद्घाटन के बाद सभी मंचासिन पदाधिकारियों को रेडक्लिफ लैब्स द्वारा पाग,चादर और मोमेंटो से सम्मानित किया।इस अवसर पर आशा सेवा संस्थान के सचिव द्वारा रेडक्लिफ लैब्स के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री चंदन मिश्रा को पाग,चादर और मोमेंटो से सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबिधित करते हुए चंदन मिश्रा ने कहा की स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य की चाबी हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता हैं इसलिए मनुष्य को अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा की स्वास्थ्य एक अमूल्य धन हैं। जो एक बार खो जाए तो फिर वापस नहीं आता हैं इसलिए हमें आसपास साफ-सफाई स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा की स्वच्छता को हमें अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए,तभी हम स्वास्थ्य रह सकते हैं।इस अवसर पर रेडिक्लिफ लैब्स द्वारा 100 हाइजीन कीट पुरुष बंदियों के लिए और 100 हाइजीन कीट महिला बंदियों के बीच वितरित किया गया।पुरुष बंदियों के लिए ब्रश,जीभिया,साबुन,कंघी,कोलगेट पेस्ट एवं महिला बंदियों को इसके साथ साथ सैनिटरी पैड भी दिए गए।बताते चलें की रेडिक्लिफ लैब्स के संस्थापक श्री धीरज जैन पूरे भारत देश में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जन जागरूकता कार्यक्रम स्वयं सेवी संस्था के साथ मिल कर करते रहते है। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।मौके पर सहायक अधीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।