विभूतिपुर,मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत मिलने वाले लाभ में गलत अनुसंशा करने को लेकर महथी दक्षिण के मुखिया सवालों से घिर गए है। बीडीओ धीरज कुमार ने उन्हें तीन दिनों के अंदर अपना पक्ष समर्पित करने को कहा है। प्रखंड कार्यालय से जारी पत्र में बीडीओ ने कहा है कि एकडारा वार्ड 9 निवासी सीता राम ठाकुर की पुत्री प्रीति कुमारी का कन्या विवाह निबंधन प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है। इसमें आवेदिका का उम्र विवाह के समय सरकारी नियमानुसार कम है। इसके बावजूद मुखिया द्वारा विवाह निबंधन प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है। यह बाल विवाह नियम का उल्लंघन है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।