पटोरी थाना की एएलटीएस टीम ने चकसलेम गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन युवकों के पास से शराब की भरी व खाली बोतल के अलावा दो बाइक बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर सभी युवकों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया। इस संबंध में पटोरी थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि अवैध शराब की खरीद-बिक्री एवं उपयोग पर नियंत्रण के लिए गठित एएलटीएस टीम के एएसआई रामअवधेश सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल प्रीतम कुमार, गृहरक्षक अशोक कुमार ठाकुर, कामेश्वर राय, रामजतन राय, ब्रह्मदेव सहनी, ललित नारायण ठाकुर, विमल राय शुक्रवार देर शाम अपनी ड्यूटी पर निकले थे। उसी दौरान एएसआई रामअवधेश सिंह को गुप्त सूचना मिली कि चकसलेम गाछी के समीप पक्की सड़क पर छोटा पुलिया के पास दो बाइक खड़ी है और चार युवक नशे में गिरे हुए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।