आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में अब तक 1692 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए अपना-अपना नामांकन करवाया है। प्रखंड निर्वाचन प्राधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पर विभिन्न पदों के कुल 317 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन करवाया जिसमें सरपंच पद के लिए 20 मुखिया पद के लिए 28, पंचायत समिति पद के लिए 24 वार्ड मेंबर के लिए 160, एवं पंच के लिए 85 लोगों ने अपना नामांकन करवाया। उल्लेखनीय हो किमोहिउद्दीन नगर में नॉमिनेशन की नॉमिनेशन की अंतिम तारीख निर्वाचन आयोग के द्वारा 24 नवंबर तय की गई है इस बाबत नॉमिनेशन हेतु प्रत्याशियों की भारी भीड़ लगी रहती है।प्रखंड नजारत से मिली जानकारी के अनुसार एनआर रसीद का कटनाभी बदस्तूर जारी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
