मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के शेख टोली स्थित पोखरा, महम्मदपुर एवं मदुदाबाद में पुलिस ने थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में समकालीन अभियान चलाकर शनिवार को छापेमारी के दौरान 61 लीटर देसी शराब बरामद की। इस बाबत स्थानीय थाना में थानाध्यक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने कहा कि राज्य में जहरीली शराब पीने की वजह से हो रही मौतों के मद्देनजर शराब कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर है एवं किसी भी शराब कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि शेख टोली , महमदपुर एवं मदुदाबाद में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए अपने नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की एवं छापेमारी कर विभिन्न जगहों से कुल 61लीटर देसी महुआ शराब बरामद की और चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया एवं दो शराब कारोबारी फरार हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।