बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से प्रखंड सवांददाता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि प्रखंड अंतर्गत कुरसाहा उच्च विद्यालय के प्रांगण में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा लगाया गया पानी टंकी कुरसाहा के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि इस आशय की जानकारी उन लोगों के द्वारा कनीय अभियंता सहित वरीय पदाधिकारियों को अनेकों बार दी गई लेकिन इसके बावजूद परिस्थिति जस की तस बनी हुई है इस वजह से लोग विषाक्त पानी पीने को मजबूर हैं। गौरतलब हो कि हो कि दियारा इलाका होने के वजह से क्षेत्र के पानी में अर्सेनिक सहित विभिन्न विषाक्त घुलनशील पदार्थ पाए जाते हैं और लोग वही पानी पीते हैं एवं बीमार हो रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि सरकार द्वारा क्षेत्र में लगाया गया नल जल योजना भी कमोबेश अफसरशाही एवं लालफीताशाही की भेंट चढ़ कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, कहीं आधा अधूरा बनकर तैयार है कहीं ऑपरेटर के द्वारा पानी सुचारु रुप से नहीं चलाया जाता है और यही स्थिति कुरसाहा में भी है। इस आशय की सूचना जब प्रतिनिधि के द्वारा रविवार को अनुमंडलाधिकारी पटोरी मोहम्मद जफर आलम को दी गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हेतु उचित कार्रवाई की जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।