पंचायत चेतना बिहार के तत्वाधान में सूरज नारायण सेवा समिति एवं चेतना सामाजिक संस्था समस्तीपुर द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन मोदीनगर में किया गया इस कार्यशाला में पटोरी अनुमंडल के मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में पंचायतीराज सशक्तिकरण मैं पंचायत चुनाव की भूमिका विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन संयुक्त रूप से पंचायत चेतना बिहार के संयोजक अध्यक्ष चेतना सामाजिक संस्था समस्तीपुर डॉ मिथिलेश कुमार उमाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि बिहार में पंचायतों के सशक्तिकरण हेतु साझा मंच पंचायत चेतना बिहार का निर्माण किया गया है जिसका काम अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं एवं उम्मीदवारों को जागरुक करना है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।