मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत लगाए गए नल जल योजना से संबंधित परेशानियों को दूर करने हेतु स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को अपने आवासीय परिसर में बैठक की इस बैठक में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के कनीय अभियंता सुशांत शर्मा भी विधायक के निर्देशानुसार मौजूद थे। बैठक में उपस्थित प्रखंड के लोगों ने नल जल योजना अंतर्गत हो रही समस्याओं एवं गड़बड़ियों को विधायक के समक्ष रखा और उनके द्वारा मौके पर मौजूद कनीय अभियंता को उनकी परेशानियों को अविलंब दूर करने का निर्देश दिया गया। मौके पर मौजूद कनीय अभियंता ने प्रखंड के विभिन्न वार्ड से आए हुए लोगों के परेशानियों को सूचीबद्ध करते हुए आश्वासन दिया कि उन लोगों की समस्याओं को अविलंब दूर कर दिया जाएगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
