विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी अजय कुमार खादियाही, विभूतिपुर, साखमोहन एवं झहुरा ने डोर टू डोर जनसंपर्क किया। उसके बाद संध्या म सिंघियाघाट बाज़ार में प्रधान कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एक सभा हुई। इसका संचालन श्याम किशोर कमल ने किया। सभा का अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के राम स्वरूप सिंह ने किया। सभा को महागठबंधन प्रत्याशी अजय कुमार,राजद के नंद किशोर यादव, माले के सुशील कुमार सिंह,सीपीआई के हारेराम झा, कांग्रेस संजीव कुमार झा, मनोज कुमार गुप्ता, महेश कुमार आदि ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड कार्यालय सदाचार भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार व्याप्त है। नीतिश कुमार पूरे बिहार के अधिकारियों को भ्रष्ट बना चुकी है। किसान-मजदूरों पर आर्थिक शोषण बढ़ गया है। वहीं सरकार अपने विकास का ढिढोरा पीट रही है। जनता सब समझ चुकी है। अंत में उन्होंने बोला कि आपलोग जब महागठबंधन की सरकार बनाएंगे तो विभूतिपुर सहित पूरे बिहार को भ्रष्ट मुक्त बनाएंगे। मौके पर ललन कुमार, बबलू कुमार, अवनीश कुमार, नटवर लाल, राजेश कुमार, कैलाश जी, पप्पू कुमार, चंदेश्वर राय सहित कई महागठबंधन के नेता मौजूद थे।