केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक सभा आयोजित समस्तीपुर। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शहर के ताजपुर रोड एलआईसी ऑफिस के पास शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद सुनील पासवान, दीपक कुमार, उचित पासवान, नवीन पासवान, विशुन देव महतो, अमरजीत कुमार, जेके यादव, धर्मेंद्र यादव, राज कुमार, नरेश पासवान, गोपाल, रमेश, हीरा देवी, राम सिंह, लखिन्द्र पासवान, ननकी पासवान, आदि मौजूद थे। लोजपा के संस्थापक और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान कई सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनके हृदय की सर्जरी हुई थी। विदित को की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।