भाजपा विभूतिपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमन पराशर के नेतृत्व में गंगौली कोठी स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित मिलन समारोह में 35 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने कहा कि आज विभूतिपुर भाजपा के लिए गर्व की बात है कि गंगौली और साखमोहन गांव के युवाओं ने इतनी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।