किसी भी नए कुलपति को विश्वविद्यालय के बुनियादी मुद्दे, मूलभूत समस्याओं एवं अन्य परेशानियों का पता लगाने में साल लग जाता है। जो मैंने एक हफ्ते में ही पता कर लिया, जिसके लिए मैं अपने विश्वविद्यालय के सीनेट, सिंडिकेट, अकादमिक परिषद्, वित्त समिति और बिक्री- खरीद समिति के सदस्यों, अधिकारियों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, मीडिया के लोगों का और दरभंगा के अन्य जिम्मेदार नागरिकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करता हूं कि इन सब लोगों ने मुझे समय पर सारी मूलभूत समस्याओं से अवगत करा दिया। विश्वविद्यालय सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेगा और सारी समस्याओं का समाधान नियमों के अनुसार संबंधित वैधानिक निकाय के साथ समन्वय करके करेगा। हम सब लोगों के लिए यह गौरव की बात है कि वर्तमान में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन में बी प्लस प्लस ग्रेड पाकर राज्य का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बन चुका है। छात्र- छात्राओं, शिक्षकों- कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और समाज की उन्नति एवं उनके हित साधने में विश्वविद्यालय सभी समस्याओं को सकारात्मक रूप से निष्पादन करने हेतु तत्पर रहेगा। इसके लिए हमने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को विभिन्न आदेश एवं निर्देश निर्गत किया है।

दरभंगा भारत का एकमात्र शहर है, जिसके एक परिसर में दो विश्वविद्यालय हैं । पहला है कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा और दूसरा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा। आपको ये भी बता दें कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय बिहार का पहला और भारत का दूसरा संस्कृत विश्वविद्यालय है। . यूँ तो दरभंगा में घूमने की चीज़े बहुत सी है। महाराजा कामेश्वर सिंह द्वारा निर्मित किला, स्थान और अन्य कई इमारतें और मंदिर शहर में प्रमुख पर्यटन आकर्षण के रूप में जाने जाते हैं। दरभंगा के बारे में और ज्यादा जानने के लिए सुने चलो चलें ....

दोस्तों, 7 फरवरी आ चुकी है और आज हम मना रहे हैं वर्ल्ड रीड अलाउड डे... और हमारे पास पहुंच चुकी हैं आपकी बहुत सारी कहानियां... सुंदर-सुंदर कविताएं और किस्से भी... तो चलिए फिर आपकी रिकॉर्ड की गई कुछ अच्छी कहानियों और किस्सों को यहां सुनाते हैं. इस खास दिन पर आप भी बच्चों को कहनियां पढकर सुनाएं और उन्हें भी कहानियां सुनाने और रिकॉर्ड करने के लिए प्रेरित करें. अपनी कविता, कहानियां रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.

समस्या का समाधान नहीं होने पर खिलाड़ियों आंदोलन करेंगे। दरभंगा के सिंहवाङा प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत खिलाड़ियों को सरकारी सहायता नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.. हो जाइए तैयार।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

कुशेश्वरस्थन पूर्वी प्रखंड के भिण्डुआ पंचायत अन्तर्गत केसरिया गांव में देर रात अगलगी की घटना में एक मवेशी घर जलकर राख हो गया।इस घटना में दो दूधारू गाय एवं एक बछड़ा की झुलसकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के पलटन पंडित के मवेशी घर में जल रही अलाव से आग लग गई।आग तेजी से फैलकर पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया।बगल में सो रहे गृहस्वामी को आग लगने का आभास होते ही हल्ला किया। लेकिन आग की लपेटा देखकर घर में बंधे दोनों गाय और बछड़े को निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। जिससे दोनों गाय और बछड़े घर में ही झुलसकर मर गई।अगल बगल घर नहीं रहने से आग स्वतः बुझ गई। मुखिया नवल किशोर राय ने घटना की सूचना सीओ अखिलेश कुमार को दिया। सीओ श्री कुमार के आदेश पर राजस्व कर्मचारी अजय कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचे और अगलगी की घटना और दो गाय तथा एक बछड़ा की झुलसकर मौत होने की पुष्टि किया।इस संबंध में सीओ ने बताया कि मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाले सहायता राशि दे दिया जाएगा।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा भिंडी की फसल में चित्तीदार सुंडी कीट की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.