भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र पर दबाव बन गया है। झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना दबाव पिछले छह घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। आज भारतीय समयानुसार 05:30 बजे यह उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास इलाकों में बना हुआ था।यह छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से लगभग 40 किमी उत्तर, उत्तर पूर्व और पूर्वी मध्य प्रदेश के सीधी से 190 किमी पूर्व, दक्षिण-पूर्व में है।

बिहार राज्य के दरभंगा ज़िला के बिरौल प्रखंड से जय प्रकाश ,दरभंगा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सड़क की स्थिति जर्जर है। इसकी मरम्मति अब तक नहीं हो पाई है। अगर कोई आपातकालीन स्थिति आ जाए तो इस सड़क से आवागमन करने में बहुत समस्या होगी

बिहार राज्य के दरभंगा ज़िला के बिरौल प्रखंड के सिपौल से जय प्रकाश ,मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से बात कर रहे है। ये बताते है कि सिहोरा ग्राम में विधायक द्वारा सड़क का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है। जनता परेशान है। क्षेत्र का विकास नहीं हो रहा है

Transcript Unavailable.

आंदोलित आशाकर्मियों-फैसिलिटेटरों की सरकार के साथ हुई दो राउंड की वार्ता की असफलता के बाद बिहार के पटना में बड़ी संख्या में आशाकर्मी इकठ्ठा हुई ।पिछली 12 जुलाई से अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर आशाकर्मी आंदोलित हैं। इस रैली को भाकपा-माले और सीपीएम के विधायकों समेत कई नेताओं ने अपना समर्थन दिया और धरना स्थल पर पहुंचे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आये दिन तरह-तरह की खबरें  वायरल हो रही है. जिन खबरों पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी खबर सच है और कौन सी खबर फेक. ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं केंद्र की मोदी सरकार खत्म करेंगी. लेकिन इस खबर की सत्यता जब पीआईबी फैक्ट चेक से जांची और परखी गई तो पाया गया कि यह खबर फेक हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए भारतीय डाक विभाग हर घर तिरंगा अभियान मनाने के लिएअपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बेचेगा।संचार मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत वर्ष भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के दरभंगा ज़िला के कुशेश्वर स्थान प्रखंड के हरिनगर पंचायत के चातर ग्राम से नरेश कुमार,दरभंगा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि ग्राम में सरकारी स्कूल है जहाँ अब तक स्कूल जाने तक के लिए सड़क नहीं बना है। सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। जब क्षेत्र में बाढ़ आता है तो स्कूल तीन महीना बंद रहता है साथ ही अन्य क्षेत्र में जलजमाव हो जाता है की आवागमन में बाधा आती है। सड़क को ऊँचा रहना चाहिए जिससे सड़क पर पानी न भरे। साथ ही पानी निकासी की भी व्यवस्था होनी चाहिए साथ ही किसानों के लिए सिंचाई की भी व्यवस्था होनी चाहिए

जलवायु की पुकार [छोटे कदम, बड़ा परिवर्तन ] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे  बिजली बचाना,कचरा का सही निपटान करना और पानी का कम उपयोग करना हमारे पर्यावरण के लिए क्यों जरुरी है ?