विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरकट्टो में तकरीबन 200 बच्चों में महज तीन शिक्षक रहने से पठन-पाठन का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है शिक्षक की कमी के कारण बच्चों का बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है इस गंभीर समस्या को अवगत कराने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गौरव पटेल के नेतृत्व में खरकट्टो निवासी झामुमो में प्रखंड उपाध्यक्ष फालजीत ठाकुर एवं पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार महतो ने उपायुक्त से मिले उन्होंने जल्द ही इससे समस्या को निष्पादन करने का आश्वासन दिए।