झारखंड राज्य से हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अरुण कुमार यादव ने शिक्षिका उषा कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वर्षा कम और ज्यादा होने से कई क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं। कहीं बहुत ज्यादा बारिश से बाढ़ है,तो कहीं बारिश नहीं होने के कारण सूखा की समस्या है।बदलते मौसम के कारण गौरेया पक्षी भी विलुप्त हो रही है।इसके साथ ही फसल भी प्रभावित हो रही हैं। जिसके कारण खाने-पीने की चीजें महँगी होती जा रही है