झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अरुण कुमार यादव ने अमरजीत कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की ऐसे मुखिया को वोट देना चाहिए जो शिक्षित हो पंचायत के विकास के लिए काम करने वाला हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा की महिलाओं को भी मतदान के लिए आगे आना चाहिए।पंचायत में अगर कोई समस्या होती है तो हम सब मुखिया के पास ही जाते हैं। इसलिए मुखिया पढ़ा-लिखा और समझदार होना जरुरी है।