19 सितंबर को होने वाले जेपीएससी झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा-2021 को हजारीबाग जिलांतर्गत शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के संबंध में अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल ने नगर भवन में गुरुवार को सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक/ सांख्यिकी दंडाधिकारी/ वरीय दंडाधिकारी के साथ बैठक की| बैठक में परीक्षा के दिन एवं परीक्षा से पूर्व किए जाने वाले कार्यों-दायित्वों के संबंद में विस्तार से बताया गया। खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
