बीते दिन हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से कटकमदाग क्षेत्र में किसानों के फसल काफी क्षति हुई है। कई मिट्टी के मकान जर्जर हो गया। खपरैल व अल्बेस्टस लगे घर अत्यधिक प्रभावित हुए। इस पर कटकमदाग पश्चिमी जिप सदस्या पुष्पा देवी ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रभावित कई गांवों का दौरा कर किसानों के फसलों व कई जर्जर हुए कच्चे घरों का जायजा लिया। जायजा लेने के बाद उन्होंने हजारीबाग उपायुक्त को आवेदन देकर किसानों के फसल व जर्जर घरों की क्षतिपूर्ति हेतु आग्रह किया है।..खबर विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।