रुपेश कुमार जी हजारीबाग बड़कागावं से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की भव्य रैली निकाली गयी। महिलाएं एवं लड़कियों ने भरी संख्या में भागीदारी निभाई। इसके साथ ही दहेज़ प्रथा ,बाल विवाह और नशाखोरी के विरुद्ध जम कर नारेबाज़ी भी की। लड़कियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पुरे ग्रामीणों को जगाने का काम किया। 'बेटा-बेटी एक समान ,सबका हो सर्वांगिक विकास' यह नारा देते हुए पुरे ग्रामीणों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया।