मधुबनी जिला के बासोपट्टी प्रखंड में विधायक निधि से यात्रियों की सुविधा के लिए बने यात्री शेड का उदघाटन विधायक डॉअरूण शंकर प्रसाद ने मंगलवार को किया। उन्होंने बासोपट्टी प्रखंड के बभनदेई पोखड़ के किनारे स्टेट बैंक के समीप पर बने यात्री शेड का उदघाटन किया। विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने कहा कि अब चिलचिलाती धूप, गर्मी और बरसात में यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खजौली विधान सभा क्षेत्र में चप्पे-चप्पे में विकास कार्य हो रहा है

राजीव की डायरी से महंगाई के बारे में जानकारी देते हुए

बिस्फी पंचायत के पूर्व मुखिया के बेटे का देहांत सुनने के लिए क्लिक करें

मधुबनी मोबाइल वाणी का लोगों के बीच परिचय कराया गया

विद्यार्थी अपनी समस्या बता रहा है सुनाने के लिए क्लिक

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बासोपट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ प्रखंड इकाई के बैनर तले क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन दिया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रखंड संरक्षक मंजू कुमारी ने की। धरना प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि 5 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का शंखनाद हो चुका है। बिहार सरकार अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि बढ़कर आंगनबाड़ी की 26000 और सहायिका को 18000 करे, नौकरी को स्थाई करे आदि हमारी मुख्य मांगे हैं। मौके पर मौजूद प्रखंड अध्य्क्ष इकाई सुशीला देवी ने कहा कि सरकारी हमारी मांगे जब तक मान नहीं लेते तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटका रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है, तब तक हम लोग सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। हमलोगों का आगे धरना प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला और जिला से पटना तक करेंगे। कहा कि आज महंगाई चरम पर है और हमलोगों की मानदेय 6000 रुपये से भी नीचे है। ऐसे में घर चलाना मुश्किल है और बच्चों को शिक्षा दीक्षा देने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। धरना प्रदर्शन में संगठन जिला पदाधिकारी मंजू कुमारी, अध्यक्ष सुशील देवी, उपाध्यक्ष ललिता कुमारी,अलका कुमारी, सचिव सुनैना देवी कोषाध्यक्ष सुशीला कुमारीसुनीता कुमारी,अनिता राय,अरहुला देवी ,रीना कुमारी,रूबी कुमारी, बेबी देवी,उषा कुमारी सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।

शिक्षक भर्ती 2023 की तिथि घोषित कर दी गई है जिसके अनुसार सभी अभ्यर्थी अपने-अपने जिला में योगदान देंगे सुनने के लिए क्लिक करें

Transcript Unavailable.

भूगोल के बारे में जानना चाहता है विद्यार्थी

भूगोल के बारे में एक विद्यार्थी जानना चाहता है