जनता के दरबार मे जिलाधिकारी" कार्यक्रम में कई मामलों का हुआ निष्पादन।----------------- ----- प्राप्त शिकायतों में भूमि अतिक्रमण , भूमि विवाद,नल-जल योजना,आपसी विवाद,जनवितरण आदि से संबंधित मामले अधिक।----------------------------------------------------जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित "जनता के दरबार मे जिलाधिकारी" कार्यक्रम में आये 160 से अधिक परिवादियों से मिलकर उनकी समस्यायों को सुना, जिसमें कई मामलों में स्वयं सबंधित पदाधिकारियो से दूरभाष पर बात कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया,शेष आवेदनों को संबधित विभाग के पदाधिकारियो को ससमय निष्पादन को लेकर अग्रसारित कर कृत करवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया।।* *प्राप्त शिकायतों में भूमि अतिक्रमण , भूमि विवाद,नल-जल योजना,आपसी विवाद,जनवितरण आदि से संबधित मामले सबसे अधिक पाए गए। इसके अतिरिक्त समजिक सुरक्षा योजना, बाल विकास परियोजना,शिक्षा सहित अन्य कार्यालय में लंबित मामले भी प्राप्त हुए।* *राजेश कुमार मंडल* *प्रखण्ड-घोघरडीहा, ग्राम-मझौरा के निवासी ने जमीनी विवाद को* लेकर शिकायत करते हुए कहा कि हमे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। राधा प्रसाद, से0नि0प्र0अ0, , वाटशन उच्च विद्यालय, मधुबनी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी के कार्यालय द्वारा अभी तक उनके कार्य को नही किये जाने के संबंध में शिकायत किया वही प्रखण्ड- बिस्फी ग्राम-जफरा के एक व्यक्ति ने .डी0आर0सी0सी0 द्वारा बोनाफाईड प्रमाण पत्र में दी गई राशि से कटौती करने एवं भुगतान नहीं होने के संबंध में अपनी शिकायत किया। *जिलाधिकारी ने न केवल आए हुए परिवादियों की समस्याओं को सुना बल्कि, उन समस्याओं के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त जनशिकायतों को पूरी गंभीरता से लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उसका त्वरित निष्पादन करे। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता नरेश झा सहित कई अधिकारी भी उपस्थित थे
बिहार राज्य के मधुबनी जिला से किशोर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मधवापुर प्रखंड में कितने जगह पर चपकल से पानी नही निकल रहा है। आये दिन समस्या बढ़ती ही जा रही है ग्रामीण इलाकों में नाला पोखर था तो जल स्तर इतने नीचे नहीं पहुंचता था.अब सब नाला पोखर को मिट्टी से भरकर खेत मकान बना लिया गया है जिससे की जल का स्तर गिर गया है। इस खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
