Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मधुबनी के आरके कॉलेज में स्नातक प्रथम श्रेणी की इंटरनल परीक्षा आज से शुरू हुई है ,जिसमें स्टूडेंट की संख्या काफी मात्रा में देखने को मिली
Transcript Unavailable.
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कई निर्देश।------------------ -----------जनता के दरबार कार्यक्रम मे प्राप्त जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करने का दिया निर्देश। -----------–---------------निर्धारित अवधि से अधिक दिनों तक प्राप्त मामलों को लंबित रखने पर होगी करवाई।----------------- माननीय उच्च न्यायालय में चल रहे वादों में ससमय प्रतिसपथ पत्र दाखिल करने का दिया निर्देश।--------- लंबित।------------*शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी नियमित रूप से लॉग बुक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियो की करे जाँच।* --------------------------------------- *। ---------* *जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय* सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ* *विभिन्न कार्यालय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला नीलाम पत्र वाद , जिला लोक शिकायत निवारण में दायर परिवाद, समाधान यात्रा में प्राप्त आवेदन, सी पी ग्राम, जानता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों, माननीय उच्च न्यायालय में चल रहे मामलों, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार आदि से संबंधित मामलों की बारी बारी से समीक्षा की गई। माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सिडब्लूजेसि( CWJC) का मामला प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट तैयार कर हरहाल में ससमय प्रतिशपथ दायर कर ले। उन्होंने कहा कि जनता दरबार मे प्राप्त आवेदन/परिवाद लंबित नहीं रहना चाहिए ,उसका त्वरित निष्पादन करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सेवांत लाभ के लंबित मामले का त्वरित निष्पादन करवाना सुनिश्चित करे। विभागीय कार्रवाई का जो भी मामला है उसपर त्वरित करते हुए उसका निष्पादन करवाये। मानवाधिकार,लोक सूचना का अधिकार एव सीपीग्राम के मामले का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया।समीक्षा के क्रम में सिपिग्राम के जिला राजस्व शाखा में 9 मामला,जिला शिक्षा कार्यालय में 3 आपूर्ति में 01 मामले लंवित पाए गए। जिला स्तरीय जनता दरबार का मामला का भी ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री जनता दरबार के समीक्षा के क्रम में शिक्षाविभाग में 22 है और कल्याण में चार ,सिविल सर्जन दो ,आपूर्ति में पांच, जिला विधि में 9, पंचायत शाखा में 8 मामले लंबित पाए गए जिसे जिलाधिकारी ने त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयों में कर्म पुस्तिका के समुचित संधारण में अपेक्षित परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी नियमित रूप से लॉग बुक की जाँच करे ।उन्होंने वरीय पदधिकारियो को भी निर्देश दिया कि वे प्रत्येक सप्ताह किसी भी दो विभागों में औचक रूप से लॉगबुक की जांच करें। उन्होंने स्पष्ट किया* कि जांच के दौरान इस बात की पड़ताल की जाए कि गत एक सप्ताह से दो महीने के बीच निर्गत किसी भी दो आदेश पत्रों का पारगमन शाखा से संबंधित शाखा में अनुपालन कार्य के बीच कितना वक्त लगा है। उन्होंने कहा कि सभी *शाखा के वरीय पदाधिकारी अपने संबंधित शाखा में लॉग बुक के संधारण पर पूरा ध्यान दें।* जिससे आदेश पत्रों का ससमय अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। *नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में डीएम ने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों में तेजी लाकर अविलम्ब निष्पादन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने* उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय निष्पादन करना सुनिश्चित करें । *उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि साप्ताहिक समीक्षा बैठक का परिणाम नजर आनी चाहिए एवं लंबित मामलों को हर हाल में* शून्य करें। । उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी नियमित रूप से लॉग बुक,सूचना केअधिकार पंजी, सहित सभी महत्वपूर्ण पंजियो का नियमित से निरीक्षण करें ताकि यह सुनिश्चित कर सके कि ससमय मामलों का निष्पादन हो सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियो को निर्देश दिया कि *कार्यालयों में काफी पुराने एवं अनुपयोगी संचिकाओं का नियमानुसार विनिष्टिकरण करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता के दरबार कार्यक्रम में प्राप्त जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा जनता के दरबार कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त शिकायतों को पूरी गंभीरता से ले,किसी भी हाल में लंबित नही रखे। उक्त बैठक में डीडीसी विशाल राज,नगर आयुक्त अनिल चौधरी,सिविल सर्जन, निर्देशक डीआरडीए किशोर कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, साहब रसूल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आरके सिंह,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, रमेश कुमार शर्मा, कार्यपालक अभियंता विद्युत, मो अरमान, डीपीएम जीविका, वसीम अंसारी, उत्पाद अधीक्षक, गणेश कुमार सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
लोगों की जागरूकता से ही खत्म होगा फाइलेरिया : सिविल सर्जन - फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य समिति द्वारा सीफार के सहयोग से हुआ मीडिया कार्यशाला का आयोजन - फाइलेरिया को रोकने के लिए 20 सितंबर से अगले 17 दिन तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम - शहरी क्षेत्र सहित तीन प्रखंडों में लोगों को खिलाई जाएगी डीईसी व अल्बेंडाजोल की दवा मधुबनी , 18 सितम्बर । लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने और बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 20 सितंबर से अगले 17 दिन तक जिले में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेंटर फॉर एडवोकेसी एण्ड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से सदर अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय में परिसर में एकदिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी मीडिया कर्मियों से मीडिया के माध्यम से लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करने और सरकार द्वारा चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। मीडिया कार्यशाला में एसीएमओ डॉक्टर आरके सिंह, लक्ष्मीकांत,सीफार प्रमंडलीय समन्वयक -कार्यक्रम अमन कुमार, पीसीआई के जिला कोऑर्डिनेटर विशाल कुमार , , सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। फाइलेरिया के प्रति जागरूकता जरूरी : कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ.नरेश कुमार भीमसारिया ने बताया फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाला एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जिसे आमतौर पर हाथी पांव भी कहा जाता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है। फाइलेरिया के प्रमुख लक्षण हाथ और पैर या हाइड्रोसिल (अण्डकोष) में सूजन का होना होता है। प्रारंभिक अवस्था में इसकी पुष्टि होने के बाद जरूरी दवा सेवन से इसे रोका जा सकता है। इसके लिए लोगों में जागरूकता की आवश्यकता है। लोगों को फाइलेरिया के लिए जागरूक करने में मीडिया की सशक्त भूमिका होती है। 20 सितंबर से सरकार द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें आशा व आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा घर-घर जाकर मुफ्त दवा खिलायी जाएगी । लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेकर स्वयं और अपने परिवार को फाइलेरिया से सुरक्षित करना चाहिए। शहरी क्षेत्र सहित तीन प्रखंडों में लोगों को खिलाई जाएगी डीईसी व अल्बेंडाजोल की दवा : जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार झा ने बताया कि लोगों को फाइलेरिया संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए आशा व आंगनबाड़ी सेविका द्वारा लोगों को बूथ स्तर पर तथा घर-घर जाकर अपनी उपस्थिति में डीईसी व अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। एमडीए कार्यक्रम के दौरान जिले में शहरी क्षेत्र के 1- 45 वार्ड के 100 आंगनबाड़ी केंद्र तथा 50 विद्यालयों में पंडोल मे 475 ,विस्फी में 549 व बेनीपट्टी 669 कुल 1843 बूथ बनाए गए हैं जहां लोगों को के लोगों को यह दवा खिलाई जाएगी। जिसके लिए इन प्रखंडों में 45 लाख 75 हजार डीईसी तथा 15 लाख एल्बेंडाजोल की टेबलेट उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने बताया 02 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों के अलावा सभी लोगों को दवा खिलाई जानी है । इस प्रकार करना है फाइलेरिया उन्मूलन दवा का सेवन : डॉ झा ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में 02 वर्ष से 05 वर्ष के बच्चों को डीईसी तथा अल्बेंडाजोल की एक गोली, 06 वर्ष से 14 वर्ष तक के लोगों को डीईसी की दो तथा अल्बेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन तथा अल्बेंडाजोल की एक गोली खिलाई जाएगी। लोगों द्वारा अल्बेंडाजोल का सेवन आशा की उपस्थिति में चबाकर किया जाना है। 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को कोई दवा नहीं खिलायी जानी है। कार्यक्रम में छूटे हुए घरों में आशा कर्मियों द्वारा पुनः भ्रमण कर दवा खिलाई जाएगी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
