रामानंद सिंह,मधुबनी से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की मधुबनी जिले के कुछ ही दुरी पर एक महिला आई. टी.आई.खोले जाने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है.यह आई. टी.आई.रहिका प्रखंड के सम्हुल गांव में होगा।इसके लिए स्वीकृति भी मिल चुकी है.यह मधुबनी शहर से 8 किलो मीटर की दुरी पर है और इसके लिए 3 एकड़ सरकारी जमींन चयनित भी कर ली गई है। यह जिले का पहला सरकारी आई. टी.आई.होगा क्योकि अब तक जिले में एक भी आई.टी.आई.नहीं खुल पाए थे।
