रिपोर्ट:-एसके, मधवापुर। मधवापुर प्रखंड के सहरदइ टोल निवासी रिटायर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार झा का निधन कोलकता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे 85 साल के थे। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर छा गयी। स्व. झा सेवानिवृत्त होने के बाद कृषि के क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को रोजगार के अवसर दिये। क्षेत्रवासियों को खेती के नये नये आयामों से जोड़ कर उन्हें प्रोत्साहित किया। नर्सरी और बागवानी की ट्रेनिंग दे कर लोगों को रोजगारोन्मुख किया। उनके निधन को इलाके के लोगों ने क्षेत्र की बड़ी क्षति बतायी है। उनके पुत्र रिटायर पंचायती राज पदाधिकारी मनोज झा ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार उनकी आखिरी इच्छा के मुताबिक सिमरिया गंगा तट पर किया गया। बबुएलाल झा, चन्द्र कुमार झा, परमानन्द झा, सुमन झा, मनोहर झा, नवोनाथ झा, सरोज झा पूर्व विधायक रामाशीष यादव, मुखिया आरती कुमारी देवी, मुखिया प्रतिनिधि रामप्रसाद साह सहित सैकड़ों लोगों ने शोक जताया है।