राधा अष्टमी के पावन अवसर पर प्रखंड के बासोपट्टी के मनसिंहपट्टी चौक पर हमराज युवा क्लब बसवरिया के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय राधा अष्टमी पूजा शुभारंभ पर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर आसपास के गांव की 101 कुंवारी कान्याओं एवं महिलाओं द्वारा गाजेबाजे के साथ राधे कृष्ण का जयकारा लगा रहे थे। राधे कृष्ण के जयकारे से वातावरण पूरी तरह राधे कृष्णमय हो गया। कलश शोभा यात्रा पूजा स्थल से गांव का भ्रमण कर बासोपट्टी बभनदेई स्थित कमला माता नदी से पवित्र जल कलश में भरकर पूजा स्थल पर पहुंचा जहां पूर्व से उपस्थित आचार्य पंडितों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापित कर तीन दिवसीय राधा अष्टमी पूजा का शुभारंभ किया ।
