लोकसभा में महिला आरक्षण अधिनियम प्रपेश किये जाने पर जिला परिषद सदस्य अंजली कुमारी ने प्रधानमंत्री को बहुत बहुत बधाई दी हैं!उन्होंने कहा कि इसके पास होने पर नारी शक्ति के साथ हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। यह विधेयक लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी का विस्तार करने का एक ऐतिहासिक फैसला होने वाला है। अब लगता है महिला आरक्षण बिल पास हो जाएगी। इस बिल के पास होने से एक सामान्य परिवार की महिला भी संसद के सीढी तक चढ़ पाएगी। वही देश क विकास में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देने का कार्य करेगी।उन्होने कहा कि मोदी है,तो सब कुछ मुमकिन है!उनके द्वारा चिर प्रतीक्षित फैसले का स्वागत करते हुए देश की समस्त माताओं, बहनों और बेटियों को "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" की बहुत-बहुत बधाई दी गई। उन्होंने बताया की मुझे उम्मीद हैं की दोनों सदनों मे महिला आरक्षण बिल पास होकर जल्द ही कानून का रूप लेगी!इस ऐतिहासिक कार्य के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा सरकार को देश की सभी महिलाओं क़ी ओर से हार्दिक बधाई हैं!
