कुशेश्वरस्थान। पूर्वी प्रखंड टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के कुशेश्वरस्थन पूर्वी प्रखंड इकाई की बैठक धबोलिया विद्यालय के परिसर में संघ के पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 11 जुलाई को पटना के गर्दनीबाग में राज्य संघ के आह्वान पर आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में छुट्टी लेकर भाग लेने वाले दरभंगा जिला के 23 शिक्षकों को विभाग द्वारा किए गए निलंबन एवं प्रशासनिक कार्रवाई को निंदा करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग किया है। शिक्षकों ने बताया कि उक्त तिथि को शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सरकार के आदेश पर पुलिस बर्बरतापूर्ण कारवाई करते हुए शिक्षकों के आवाज को दबाने का काम किया। लेकिन शिक्षक संघ अब चुपचाप बैठने वाला नहीं है। अगर निलंबित किए गए शिक्षकों का निलंबन वापस नहीं लिया गया तो संघ द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर संघ के प्रखंड सचिव बब्लू कांत झा, मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।
