बिहार राज्य के मधुबनी जिला के बेनीपट्टी से चन्दन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि नया आवेदन करने वाले किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से मधुवापुर पंचायत समिति बैठक में छाया रहा। पिहवारा पंसस दीपक कुमार सिंह ने कई किसानों का उदाहरण गिनाते हुए यह समस्या रखी। जवाब में बीईओ प्राणनाथ ने कहा कि आवेदनों का वेरिफिकेशन चल रहा है। जाँच के दौरान कई टेबलों से आवेदक किसानों की फाइलें गुजरती हैं। इसलिए कुछ समय लग जाना संभाविक है
