सुरक्षित गर्भ समापन कार्यक्रम का हुआ आयोजन लखनौर प्रखंड के पैतीस आशा व चार आशा फेसिलिटेटर को गर्भ समापन क़ानून के बारे में प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी दी गई। तथा बताया गया की विशेष श्रेणी की महिलाओं के लिए गर्भ समापन की अवधि को 24 सप्ताह कर दी गई है। संशोधित क़ानून के बारे में रिसर्च एंड ट्रेनिंग कोडिनेटर दिनेश कुमार ने विस्तार से जानकारी दिया तथा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के बीएचएम, बीसीएम तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे।
