कड़ाके की ठण्ड में अनाज के लिए ग्रामीणों की परेशानी कम नहीं हो रही है। पूरे दिन गरीब उपभोक्ता मुफ्त अनाज के लिए पोस मशीन की ओर टकटकी लगाए रहते है। पूरे दिन इंतज़ार के बाद भी एक डीलर के यहाँ चार से पांच कार्ड का ही वितरण हो रहा है। यह समस्या हैदराबाद से कण्ट्रोल सर्वर के अत्यधिक धीमी गति के कारण उत्पन्न हुई है