पिछले तीन दिनों से घने कोहरे व पाला गिरने से सब्ज़ी और तिलहन फसल प्रभावित हो रहा है। कुहासा से पाला की बूंदे पड़ने से सब्ज़ी ,सरसो ,सूरजमुखी का बढ़वार पर बुरा असर पड़ रहा है। अचानक मौसम में बदलाव होने से तापमान में 8 डिग्री की गिरावट आ गयी है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि अगले चार दिनों तक ठण्ड में कमी नहीं होगी। हाड़ हिलाने वाली पछुवा हवा का प्रभाव बना रहेगा। किसानों को कनकनी ,धुंध के कारण फसलों की चिंता सता रही है
